Sunday 16 December 2012

राष्ट्रीय सेमीनार 'समकालीन हिन्दी कथा साहित्य और स्वयं प्रकाश'

राष्ट्रीय सेमीनार 
समकालीन हिन्दी कथा साहित्य और स्वयं प्रकाश

31,जनवरी,2013,गुरूवार
आयोजन स्थल :-एक्जुकेटिव क्लब हॉल ,जिंक नगर,चित्तौड़गढ़,राजस्थान 


प्रति
मान्यवर
'संभावना संस्थान',चित्तौड़गढ़ की गतिविधियों और इतिहास से आप परिचित ही होंगे। यह एक पंजीकृत साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्थान है जिसने अनेक साहित्यिक आयोजन विगत में किये हैं। यह सुखद है कि 31 जनवरी,2013,गुरूवार को सुप्रसिद्ध कथाकार स्वयं प्रकाश के सानिध्य में एक राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन करना संस्थान ने निश्चित किया है। इस आयोजन में हम उनके रचना पाठ सहित समकालीन कथा परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा करना चाहते हैं। हम इस आयोजन में देश के अनेक साहित्यकारों और विश्वविध्यालयों  के आचार्यों को आमंत्रित कर रहे हैं। दो सत्रों में आयोज्य इस सेमीनार में आप भी आमंत्रित हैं।

आयोजन में प्रतिभागिता करने वाले इच्छुक शोध छात्रों और प्राध्यापकों को पंजीकरण हेतु 'संभावना संस्थान ' के नाम से 500 रुपये का ड्राफ्ट भेजना होगा। सेमीनार में पढ़े गए पत्रों को संभावना द्वारा पुस्तकाकार प्रकाशित करवाया जाएगा। भागीदारी करा रहे प्रतिभागी के दोपहर के भोजन,चाय आदि की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जायेगी। भागीदारी का प्रमाण पत्र आयोजन के समापन सत्र में वितरित किया जाएगा। शोध पत्र भेजने की अंतिम तिथि 15 जनवरी,2013 है। किसी भी जानकारी के लिए संस्थान से सम्पर्क किया जा सकता है।


डॉ के सी शर्मा                                                  प्रो नवल किशोर                             डॉ कनक जैन 
    अध्यक्ष                                                             परामर्शदाता                                       निदेशक 
संभावना संस्थान                                                राष्ट्रीय सेमीनार                                राष्ट्रीय सेमीनार


हमारे सहयोगी
एक्जुकेटिव क्लब, इम्पीरियल क्लब , चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर यूनियन 

(आप भी हमारे सहयोगी बन सकते हैं।)

Search here